द फॉलोअप डेस्क
संसद की सुरक्षा में चूक मामले में कर्नाटक से एक इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में ये सातवीं गिरफ्तारी है। कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार इस इंजीनियर को राज्य के एक रिटायर पुलिस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। इसका पहले से गिरफ्तार मनोजरंड डी से संपर्क रहा है। इस युवा का नाम साईकृष्ण जगली है। एक एजेंसी ने खबर दी है कि मनोरंज डी को कलर स्मैक का पैकेट इसी ने लाकर दिया था। बता दें कि मनोरंजन वही शख्स है, जिसने लोकसभा में घुसपैंठ की थी। उस समय मनोरंजन के साथ सागर शर्मा भी था।

वर्क फ्रॉम होम कर रहा था जगली
पुलिस ने जगली को उस समय गिरफ्तार किया जब वो अपने फ्लैट से वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। गिरफ्तारी के समय उसकी बहन स्पंदा भी वहां मौजूद थी। बहन ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने पहले जगली से पूछताछ की। हमने पुलिस को इसमें पूरा सहयोग किया। कहा, मेरे भाई ने कोई गलत काम नहीं किया है। पुलिस को जरूर कोई गलतफहमी हुई है। हम जगली के सकुशल घर लौटने का इंतजार करेंगे। जरूरत पड़ी तो कानून की शरण में भी जायेंगे। स्पंदा ने बताया कि जगली और मनोरंज किसी जमाने में रूम पार्टनर थे। दिल्ली पुलिस को शायद इसी से गलतफहमी हुई है।

13 दिसंबर को संसद में हुई थी घुसपैंठ
गौरतलब है कि संसद की सुरक्षा में चूक मामले में लोकसभा के 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इसमें संलिप्त 6 आरोपियों को पहले से गिरफ्तार किया जा चुका है। 13 दिसंबर को संसद की दर्शक दीर्घा में दो लोग स्मोक स्प्रे लेकर घुस आये थे। दोनों जारी सदन में कूद आये और सासंदों पर स्मोक स्प्रे का छिड़काव करने लगे। इससे संसद के एक हिस्से में धुंआ फैल गया। इससे न सिर्फ संसद में मौजूद सांसदों में खलबली मची, बल्कि इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया।
